राहुल गांधी केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं। आज केदार बाबा के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे जनता के दर्शन के लिए खोले गए। इससे पहले कल उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी के साथ जोली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे राहुल यहां से एक हेलीकॉप्टर से गौरी कुंड पहुंचे। यहां से वे पैदल रास्ते से केदारनाथ के लिए रवाना हो गये। राहुल के साथ सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत, अंबिका सोनी, पर्यटन मंत्री दिनेश धनेई और दर्जनों कांग्रेसी बाबा केदार के धाम पैदल जाएंगे। आज राहुल लिंचोली में रुक रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 18 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।