(DELHI, DELHI)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर गजेंद्र सिंह के सुसाइड मामले में टकराव बढ़ता जा रहा है. सुसाइड केस में नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर राजनीति करने के आरोप के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग गजेंद्र की मौत पर शनिवार को संज्ञान ले सकता है.गजेंद्र सिंह की मौत पर शनिवार को दिल्ली में मानवाधिकार आयोग की बैठक होगी. बैठक में गजेंद्र सिंह की मौत मामले में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी. इससे पहले गजेंद्र की मौत की जांच को लेकर केजरीवाल सरकार और दिल्ली पुलिस में टकराव जारी है. दिल्ली पुलिस ने डीएम की अल्टीमेटम को नजरअंदाज करते हुए किसी भी जांच रिपोर्ट को सौंपने से इनकार कर दिया.उधर, दिल्ली पुलिस इस मामले पर कानूनी सलाह ले रही है. सूत्रों के मुताबिक, उपराज्यपाल की अनुमति के बगैर किसी तरह की मेजिस्ट्रेट जांच का कोई कानूनी आधार नहीं होगा.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।