अमित शाह आज जयपुर दौरे पर
(India)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जयपुर दौरे पर है। शाह अमरूदों के बाग में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की एक सभा को सम्बोधित करेंगे। बीजेपी कार्यालय से शाह भारती भवन गए और संघ के पदाधिकारियों से करीब आधे घण्टे तक मुलाकात की। यहां से वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निवास पर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब बारह बजे अमरूदों के बाग स्थिति सभा स्थल पहूंचेंगे। यहां शाह के अलावा वसुंधरा राजे, अशोक परनामी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव सभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी मौजूद रहेंगे। शाह सभा समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। वहां दोपहर साढ़े तीन बजे उनकी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शाम करीब छह बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।