‘किसानों की समस्या पर हो बात’
(India)
आम आदमी पार्टी की किसान रैली में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किसान गजेंद्र सिंह की मौत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी इसका दोषी हो, उसे फांसी पर लटका देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि उस समय रैली जारी रखना मेरी गलती थी और मैं सबसे माफी मांगता हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की पुलिस और मजिस्ट्रेट की जांच चल रही है। अरविंद ने कहा कि हमें किसानों की समस्या पर बात करनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी की सेवदना को ठेस पहंची है, तो मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब गजेंद्र को पेड़ से उतारा, तो हमें लगा था वो जिंदा है। केजरीवाल ने कहा कि तीन मुद्दों पर बात होनी चाहिए, पहला किसानों का उचित दाम मिले, दूसरा बिना मर्जी किसानों की जमीन न ली जाए और तीसरा मुआवजा किसानों का हक हो। अरविंद ने कहा उस दिन स्टेज से कुछ नहीं दिख रहा था और स्टेज से सारे नेता अपील कर रहे थे। यह मेरी गलती थी कि हमने रैली जारी रखी। हमें किसान की खुदकुशी का पता नहीं था। मैंने कार्यकर्ताओं से इसकी जानकारी मांगी थी। मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कि मीडिया अपनी टीआरपी के लिए चीथड़े उडाना बंद करे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।