शिक्षा के भगवाकरण के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को स्पष्ट किया कि संविधान दायरे में ही बच्चों को शिक्षा दी जायेगी और प्रधानमंत्री इस बारे में पहले ही अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर चुके हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान आईसीएचआर जैसी उच्च शिक्षण संस्थाओं में हस्तक्षेप एवं कथित दलगत भावना से नियुक्तियां करने के कुछ सदस्यों के आरोपों के जवाब में आक्रामक रुख अपनाते हुए स्मृति ईरानी ने उन्हें बेबुनियाद बताया और कहा कि किसी भी संस्थान में बेवजह तरीके से हस्तक्षेप नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं की नियुक्तियों में दलगत भावना से उपर उठकर ऐसे गणमान्य लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है जो राष्ट्र निर्माण की भावना से निष्पक्षता से काम करना चाहते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।