किसानों से मिलने राहुल ट्रेन से अमृतसर रवाना
(India)


केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ राज्य के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसान जत्थेबंदियों ने राज्य में रेल नेटवर्क पूरी तरह जाम कर दिया है। वे कल से ही रेल पटरियों पर जमे हैं। इसके कारण सबसे ज्यादा प्रभावित अमृतसर आने-जाने वाली ट्रेनें हुई हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिल रही है कि किसानों का साथ देने के लिए राहुल गांधी भी वहां पर पहुंच रहे हैं। सूचना के अनुसार राहुल अंबाला पहुंचे जहां पहले से इंतजार कर रहे समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार राहुल की खन्ना मंडी जाने की भी योजना है। राहुल सरहिंद के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी किसानों के आंदोलन में उनका साथ देने के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी सचखंड एक्सप्रेस से जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल जनरल बोगी में अन्य यात्रियों के साथ ही जा रहे हैें।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।