अब राहुल संसद में उठाएंगे किसानों का मुद्दा
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन का पंजाब दौरा बीच में छोड़कर बुधवार को दिल्ली लौट आए. यहां वह संसद में पंजाब-हरियाणा के किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाएंगे. राहुल फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे. आज सुबह मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा, मेक इन इंडिया की बात करते हैं, लेकिन किसानों से ज्यादा मेक इन इंडिया में कौन योगदान देगा. गरीब जो श्मेक इन इंडिया करता है तो वो श्मेक इन इंडियाश् नहीं कुछ और होता है क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगलवार को राहुल गांधी मौसम की मार से प्रभावित किसानों से मुलाकात करने मंगलवार को पंजाब पहुंचे थे. राहुल ट्रेन के जनरल कोच में बैठकर अंबाला पहुंचे. यहां राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल भी यहां मौजूद थे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।