भारत के टूर पर आए हुए हैं पीएम, पंजाब भी चले जाएं-राहुल
(India)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों का हाल बेहाल है। किसान रो रहे हैं और भाजपा सरकार के मंत्री उन्हें कायर कह रहे हैं। बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो गई लेकिन मोदी सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही। मंडी से किसानों का अनाज सरकार नहीं ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों को लेकर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अधिकांश समय देश के बाहर ही रहते हैं। राहुल ने ताना मारते हुए कहा कि इस समय पीएम मोदी भारत के टूर पर आए हुए हैं वह जाकर पंजाब के किसानों से मिल लें। सरकार का बचाव करते हुए शिरोमणी अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि राहुल गांधी जो ड्रामा कर रहे हैं यह ड्रामा वह अमेठी में जाकर करें। हरसिमरत कौर ने कहा कि जिस समय बे मौसम बारिश हो रही थी, ओले से फसलें बर्बाद हो रही थी उस समय राहुल कहां थे , यह बताएं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।