15 किमी पैदल चलकर किसानों का दर्द सुनेंगे राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बीती रात अपनी विदर्भ पदयात्रा के लिए नागपुर पहुंचे. आज सुबह वे अमरावती की ओर रवाना हुए जहां वे किसान पदयात्रा के तहत 15 किमी पैदल चलेंगे और किसानों के हालात का जायजा लेंगे. वे महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कृषि संकट को उजागर करने के लिए आज दिनभर की पदयात्रा करेंगे. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के किसानों की हालत काफी खराब है और विदर्भ क्षेत्र में कई किसानों ने आत्महत्या भी कर ली है. राहुल गांधी का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया और उनकी प्रशंसा में नारे लगाए. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद और नागपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे समेत अन्य ने हवाई अड्डे पर राहुल की अगवानी की.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।