‘राहुल ऐसे लगे जैसे कोई बच्चा अपने घर से भाग गया हो’
(India)
पंजाब में किसानों से मिलने निकले राहुल गांधी की रेल यात्रा का मजाक उड़ाते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अखबारों में छपी राहुल की फोटो देखकर लगता है जैसे कोई ‘बच्चा अपने घर से भाग गया है। ’विज ने ट्वीट किया, ‘डरे सहमे बच्चे की तरह ट्रेन में बैठे राहुल गांधी की अखबार में छपी तस्वीरें देखकर लगता है जैसे एक बच्चा अपने घर से भाग गया है।’ उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कल भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए पंजाब का रूख किया और दिल्ली से नांदेड़-अमृतसर-सचखंड एक्सप्रेस के साधारण डिब्बे में बैठकर किसानों की दुर्दशा जानने यहां पहुंचे। फतेहगढ़ साहिब जिले में सरहिंद अनाज मंडी में किसानों से मिलने के बाद वह विमान से दिल्ली वापस लौट गए। विज अंबाला कैंट से भाजपा विधायक हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।