निकाय चुनाव में रिगिंग के आरोप में आज बंगाल बंद
(India)
पश्चिम बंगाल में नगर निकाय चुनाव के दौरान रिगिंग का आरोप लगा कर वाम मोरचा और भाजपा ने आज हड़ताल का एलान किया हैं। वाम मोरचा ने जहां सुबह छह से शाम छह बजे तक 12 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है, वहीं भाजपा ने कोलकाता में होने वाले आइपीएल मैच को देखते हुए हड़ताल की अवधि 10 घंटे तक सीमित कर दी है। इसके साथ ही सीटू, इंटक और एटक सहित छह श्रमिक संगठनों ने संयुक्त रूप से हड़ताल का आह्वान किया हैं। हड़ताल से परीक्षाओं को अलग रखा गया है. इसी दिन केंद्रीय परिवहन श्रमिक संगठनों ने 24 घंटे की परिवहन हड़ताल की घोषणा की है. उधर, राज्य सरकार ने हड़ताल को नाकाम करने के लिए कड़ा कदम उठाने का संकेत किया है. सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस हड़ताल का विरोध करेगी. हड़ताल के विरोध में तृणमूल इंटक के समर्थक बुधवार को सड़क पर उतरे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हड़ताल के खिलाफ समर्थकों को सड़क पर उतरने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने निर्देश जारी कर कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारियों की गुरुवार को कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।