मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कार्रवाई करने की मांग की है। चैहान ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे इस पत्र में पूछा है, ‘क्या इन नेताओं ने व्यापमं मामले में मेरे और मेरे परिवार के विरुद्घ प्रमाणों से छेड़छाड़ करने से पहले आपसे अनुमति ली थी और क्या उन्हें अनुमति दी गई थी? यदि ऐसा नहीं है, तो इन नेताओं पर आपराधिक आचरण के लिए कार्रवाई की जाए।’ मुख्यमंत्री ने सोनिया को लिखा है, कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार और व्यक्तिगत रूप से उनके अपने खिलाफ व्यापमं मुद्दे को लेकर मुहिम चलाई जा रही है, जिसकी जानकारी आपको होगी। इस नकारात्मक अभियान का विधानसभा, लोकसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव में लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। लिहाजा, कांग्रेस ने उन पर और उनके परिवार के विरुद्घ निराधार आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।