किसान के घर पहुंचे ‘युवराज’
(India)
किसानों का हालचाल जानने निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पदयात्रा की शुरुआत की। चंदूर रेलवे तहसील के राजना गांव में उन्होंने एक किसान के घर खाना खाया और जमीन पर बैठ कर उनकी समस्याएं सुनीं। बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि किसानों ने उन्हें बताया कि वे बेसहारा महसूस कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि किसानों से जो मेरी बातचीत हुई, वो परेशान करने वाली है। किसानों की वे क्या मदद करेंगे, इस सवाल पर कहा कि पार्टी या निजी क्षमता में मदद की जा सकती है, लेकिन वह बड़े पैमाने पर किसी मदद का आश्वासन देने की स्थिति में नहीं हैं।राहुल विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले में 15 किलोमीटर लंबी किसान संवाद पदयात्रा पर निकले। राहुल छुट्टी से लौटने के बाद किसानों के मुद्दों पर बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो ट्रेन की जनरल बोगी में सफर कर पंजाब गए थे और वहां किसानों का हाल जाना था।तबाह हुई फसल की त्रासदी झेल रहे किसानों के परिवारों ने राहुल के सामने कर्ज माफी की मांग रखी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।