अरुण शौरी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
(India)
अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में संचार, सूचना और विनिवेश जैसे अहम महकमों को संभाल चुके अरुण शौरी का मोदी सरकार से मोहभंग हो गया है। पत्रकारिता से राजनीति में आए शौरी का कहना है कि बीजेपी को मोदी, अमित शाह और अरुण जेटली की त्रिमूर्ति चला रही है। उन्होंने मोदी की योग्यता पर सवाल उठाने के साथ विवादित सूट का भी उल्लेख किया।शौरी ने जहां मोदी की काबिलियत पर सवाल उठाए, वहीं उनके मुताबिक बीजेपी को मोदी, अमित शाह और अरुण जेटली की तिकड़ी चला रही है। एक इंटरव्यू के दौरान शौरी ने कहा कि मोदी देश की अर्थव्यस्था को ठीक से नहीं चला पा रहे हैं. उन्होंने मोदी पर अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुबानी हमलों पर आंखें मूंदे रखने का भी आरोप लगाया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए शौरी ने कहा कि देश के आर्थिक हालात को संभालने में मोदीनॉमिक्स फेल होती दिखाई दे रही है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री और विनिवेश मंत्री रहे शौरी आर्थिक सुधारों के दिशा में प्रमुखता से आवाज उठाते रहे हैं. वाजपेयी सरकार में पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले शौरी मोदी सरकार में फिलहाल हाशिए पर हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।