कट्टपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कश्मीर में होने वाली सालाना अमरनाथ यात्रा एक महीने से ज्यादा न हो। यह श्रद्धालुओं और पर्यावरण दोनों के लिए सही रहेगा। गिलानी ने पुलवामा जिले के त्राल में एक रैली में कहा कि हम सरकार को उत्तराखंड की गंगोत्री यात्रा की समय सारणी की तरह ही अमरनाथ यात्रा को एक महीने की करने की सलाह देते हैं। पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए इस साल यह यात्रा 2 जुलाई से शुरू हो कर 59 दिन चलेगी। उग्रवाद प्रभावित त्राल में अलगावादी नेता ने सात साल में पहली रैली की। इस रैली में पाक समर्थक नारे लगे और पाकिस्तानी झंडे लहराए गए। गिलानी की 15 अप्रैल की रैली में भी समर्थकों ने पाकिस्तानी झंडे लहराए थे जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।गिलानी के करीबी मसर्रत आलम के खिलाफ राजद्रोह और अन्य मामले दर्ज किए गए थे। अगले दिन मसर्रत को गिरफ्तार कर लिया गया और एक सप्ताह बाद उसके खिलाफ जनसुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। सूत्रों के अनुसार, गिलानी पुलिस को चकमा देते हुए त्राल पहुंचे। पुलिस शुक्रवार सुबह गिलानी को नजरबंद करने पुहंची थी लेकिन तब तक वह निकल चुके थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।