दुनिया की सबसे बड़ी सियासी पार्टी बनने का दावा करने वाली बीजेपी ने अब जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है. अभियान के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे। इसके बाद वे पंजाब और उत्तराखंड जाएंगे. जनसंपर्क अभियान शुरू करने से पहले अमित शाह ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के वक्त पार्टी महासचिव रामलाल भी मौजूद थे. जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों से मिलेंगे और पार्टी की विचारधारा पर बात करेंगे. यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा. बीजेपी ने गुरुवार को दावा किया कि पार्टी सदस्यों की संख्या करीब 10.5 करोड़ हो गई है और यह दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि बीजेपी करीब 10.5 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. हम इस बारे में खुश हैं.’ शाह ने इस लक्ष्य को हासिल करने का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की कठोर मेहनत को दिया.,
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।