‘राहुल गांधी ने आज एक नई बात सीखी’
(India)

भूमि अधिग्रहण बिल और किसानों की मौत की लड़ाई छेड़ने के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मिडिल क्लास के ‘हमदर्द’ बनना चाहते हैं। शनिवार को राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली-एनसीआर रीजन के करीब सौ फ्लैट बायर्स से मुलाकात कर बिल्डरों की मनमानी से जुड़ी समस्याएं सुनीं। इसके बाद राहुल ने मोदी सरकार के भूमि बिल को प्रो-बिल्डर करार दिया। साथ ही ऐलान किया कि वह मिडिल क्लास के लिए लड़ेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों से मुलाकात के बाद मैंने आज एक नई बात सीखी। मैंने सोचा था कि जमीन के मुद्दों की वजह से किसान और आदिवासी ही परेशान हैं, लेकिन यही परेशानी मिडल क्लास लोगों की भी है। बिल में पारदर्शिता हटाकर उनका शोषण किया जा रहा है। मौजूदा बिल बिल्डरों के पक्ष में है। पूर्व आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने राजग सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लाए गए रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण अधिनियम में 118 संशोधन किए हैं। संप्रग सरकार के विधेयक का मकसद खरीदारों का संरक्षण और समर्थन था लेकिन सरकार ने इन संशोधनों के जरिए इसे पूरी तरह पलट दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।