‘मोदी सरकार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता’
(India)
भूमि बिल और किसानों को मुआवजे के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी की सरकार विपक्ष के निशाने पर है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केंद्र की नीतियों के खिलाफ गांव की गलियों में घूम रहे हैं, वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि मोदी सरकार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है. गौरतलब है कि एनडीए सरकार जल्द ही अपने कार्यकाल के एक साल पूरे करने वाली है. अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार श्भ्रष्टाचार मुक्तश् सरकार है. उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार के कामकाज पर उंगली नहीं उठा सकता. शाह ने कहा, ‘एनडीए’ सरकार ने महंगाई कम की जबकि यूपीए सरकार के समय इस पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया था.श् एनडीए सरकार के कॉरपोरेट समर्थक होने के विपक्ष के आरोप नकारते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि किसानों की जमीनें कौड़ियों के भाव अधिगृहीत कर कॉरपोरेट घरानों को नहीं दी जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।