ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने बीजेपी के बड़े नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी को बड़े नागरिक सम्मान दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।ओवैसी ने कहा कि, मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिया, बाबरी मस्जिद को गिराने के पीछे उनका भी हाथ था। क्या हम भूल गए कि 5 दिसंबर की अपनी तकरीर में वाजपेयी ने कहा था कि धरती को समतल होना पड़ेगा। यह वीडियो आज भी यू-ट्यूब पर मौजूद है। हम इस हुकूमत से इंसाफ की उम्मीद नहीं कर सकते।पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को पद्मविभूषण दिए जाने पर ओवैसी ने तीखा कमेंट किया। ओवैसी ने कहा कि, आडवाणी को पद्मविभूषण से नवाजा गया है। वह शख्स जिसने रथयात्रा के जरिए पूरे हिंदुस्तान में तबाही और बर्बादी मचाई। जिसके कारण कितने दंगे हुए। मोदी सरकार उन्हें पद्मविभूषण से नवाज रही है। उन पर आज भी पराधिक मामले दर्ज हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।