मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर विचार-विमर्श जारी हैं। बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर जाकर बातचीत की। पहले चरण में विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव पर चर्चा हुई. राजद-जदयू के अलावा कांग्रेस और अन्य दलों के साथ भी गंठबंधन होना है, इसलिए वैसे फॉरमूले तलाशे जा रहे हैं, जिससे किसी को भी ज्यादा कठिनाई नहीं हो. हालांकि, अभी जो चर्चा चल रही है, उसमें 40 प्रतिशत सीटों पर राजद- जदयू और 20 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस सहित वामपंथी दलों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, किसी भी निर्णय की घोषणा से पहले कांग्रेस से भी विचार किया जा सकता है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।