राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत
(India)
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। मामले की अगली सुनवाई 08 जुलाई को होगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है. राहुल की इसी अर्जी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को कथित रूप से जिम्मेदार ठहराने के मामले में उनके खिलाफ दायर अवमानना के मुकदमे को रद्द करने की उनकी याचिका को हाइकोर्ट के खारिज करने के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध याचिका में अवमानना मामले में दंड के प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को भी चुनौती दी गई है. राहुल ने आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे द्वारा महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष दायर याचिका को रद्द करने की मांग की थी जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने दस मार्च को खारिज कर दिया था.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।