पंजाब और महाराष्ट्र के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब अगले सप्ताह तेलंगाना जाएंगे और वहां से किसानों से बातचीत करेंगे. तेलंगाना कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, 12 मई को आदिलाबाद जिले में राहुल पदयात्रा भी करेंगे. विज्ञप्ति के अनुसार, राहुल गांधी 11 मई को दिल्ली से हैदराबाद पहुंचेंगे और रात भर वहीं रुकेंगे. 12 मई की सुबह वह आदिलाबाद जिले में निर्मल पहुंचेंगे और 15 किलोमीटर की पदयात्र पर निकलेंगे. अमेठी सांसद शाम छह बजे किसानों को संबोधित करेंगे और रात को हैदराबाद लौट आएंगे. अगले दिन वह दिल्ली लौट जाएंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।