(India)
पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे दिन सबसे पहले कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मां काली से आशिर्वाद लिया. मंदिर में दर्शन के बाद पीएम हावड़ा के बेलूर मठ पहुंचे. मोदी ने स्वामी विवेकानंद की समाधि पर ध्यान लगाया. पीएम विवेकानंद के कमरे में भी गए, जहां उनके सामान को देखकर वह भावुक हो गए. मोदी बर्नपुर में आज स्टील प्लांट को देश को समर्पित करेंगे.प्रधानमंत्री सुबह करीब 7 बजकर 55 मिनट पर दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे, जहां श्री रामकृष्ण रहते थे. पीएम ने मंदिर की मुख्य देवी काली के दूसरे रूप भवतारिणी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. प्रधानमंत्री की अगवानी करने वाले मंदिर के ट्रस्टी और सचिव कुशल चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रार्थना कर देश के विकास के लिए शक्ति मांगी.इस दौरान पीएम मंदिर परिसर में उस कक्ष में भी गए जहां रामकृष्ण रहते थे. मंदिर में प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट बिताए. उनके साथ बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी थे.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।