पीएम मोदी ने चीनी मीडिया को दिया इंटरव्यू
(DELHI, India) चीन सहित अपने तीन देशों के विदेश दौरे से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने चीनी मीडिया को इंटरव्यू दिया . उन्होंने कहा कि चीन का दौरा विकासशील देशों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. विकासशील देशों के गरीबी उन्मूलन पर उन्होंने खास जोर दिया.एशिया को बुद्ध की धरती बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें (चीन और भारत) मिलकर विश्व में शांति और विकास को आगे ले जाना है. बातचीत के दौरान उन्होंने एशिया के विकास पर खास जोर दिया.
पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि उनके इस दौरे से भारत और चीन के रिश्ते और मजबूत होंगे. इस दौरान उन्होंने पिछले एक साल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तीन बार मिलने की बात भी याद की.आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई यानी आज रात को चीन, मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे. तीन देशों के उनके दौरे के दौरान व्यापार और पर्यटन समेत कई समझौते होने की संभावना है. पीएम मोदी 14 से 16 मई तक चीन में रहेंगे.



Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।