जैन मुनि तरुण सागर महाराज के लव-जिहाद संबंधी बयान पर माहौल गरमाने लगा है। दारुल उलूम देवबंद के उलमा-इकराम की ओर से तरुण सागर महाराज के बयान को नफरत भड़काने वाला करार देने पर सियासत गर्मा उठी है। तरुण सागर ने रविवार को भैंसाली मैदान में प्रवचन के दौरान लव-जिहाद को षड्यंत्र करार देते हुए इसे हिंदुओं को मुस्लिम बनाने वाला कदम बताया था। उन्होंने कहा था कि इसे न रोका गया तो भारत जल्द ही पाकिस्तान बन जाएगा। इस पर दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्तान मुफ्ती आरिफ कासमी ने जैन मुनि की टिप्पणी को नफरत फैलाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मुनि राजनीति से प्रेरित हैं, यह बयान अलगाव पैदा करने वाला है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।