प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के दौरान चीन के प्रमुख ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी पर भारत का अलग नक्शा दिखाने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। सीसीटीवी ने अपने एक कार्यक्रम में भारत का जो नक्शा दिखाया है उसमें न तो अरुणाचल प्रदेश दिखाया गया और न ही जम्मू कश्मीर । इस विवाद की शुरुआत के पहले दोनों देशों के बीच संबंधों की अच्छी नींव तैयार होती दिख रही थी । .गौरतलब है कि चीन अरुणाचल के कुछ हिस्से को अपना बताता रहा है। चीन का कहना है कि यह विवाद सिर्फ 2,000 किमी तक के क्षेत्र को लेकर है, वह भी ज्यादातर अरुणाचल प्रदेश में। वहीं, कश्मीर को भी वह विवादित क्षेत्र मानता है। ऐसे में मोदी की यात्रा के दौरान चीन में गलत नक्शे का प्रसारण भारत के राष्ट्रवादियों को अपनी ही सरकार से नाराज कर सकता है.
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।