कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हरियाणा की बीजेपी सरकार ने वाड्रा से जुड़े विवादित जमीन सौदे की जांच के लिए एकसदस्यीय उच्चस्तरीय आयोग गठित किया है. दिल्ली हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस एन ढींगरा वाड्रा के खिलाफ लगे आरोपों की नए सिरे से जांच करेंगे.जस्टिस ढींगरा हरियाणा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में हुई अनियमितताओं, खासकर जमीन सौदे से जुड़े मामले की जांच करेंगे. जांच का ऐलान ऐसे समय में किया गया है, जब केंद्र सरकार का लैंड बिल पास होने में कांग्रेस रोड़े अटका रही है गौरतलब है कि हरियाणा में भूपिंदर सिंह हुड्डा की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा पर एनसीआर में सस्ती दरों पर जमीन खरीदकर ऊंची दरों पर बेचने का आरोप है. गुड़गांव जिले में वाड्रा की कंपनी ने रियल्टी कंपनी डीएलएफ के साथ जमीन का एक सौदा 58 करोड़ रुपये में किया था.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।