पीएम मोदी की ऐतिहासिक चीन यात्रा के दौरान कांग्रेस ने मोदी से सवाल किए हैं... इसके अलावा कांग्रेस ने मोदी की नीतियों की आलोचना भी की है। कांग्रेसी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान में अरबों के रुपये का निवेश करने की घोषणा की है... जिसका एक हिस्सा चीन पाक अधिकृत कश्मीर में निवेश कर रहा है... तो क्या पीएम मोदी उसकी सहमति देंगे... इसके अलावा भी उन्होंने अमित शाह और दलाई लामा के बीच होने वाली बैठक के खारिज होने पर सवाल खड़े किए। मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार की आलोचना विपक्ष ही नहीं अब तो उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता भी कर रहे हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।