‘मोदी सरकार ने की उत्तर प्रदेश के बजट में भारी कटौती’
(India) उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे प्रदेश के मंत्री शिवपाल यादव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार असफल सरकार और झूठ के आधार पर बनी सरकार है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक निजी अस्पताल का शिलान्यास करने आये सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के बजट में भारी कटौती की है...वहीं उन्होने कहा कि मोदी सरकार के किए गए वायदे पर भी सवाल उठाया.... इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार को झूठों की सरकार करार देते हुए कहा कि भारत सरकार ने पिछले एक साल में अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।