मूल्यवृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी आप
(India)
मोदी सरकार ने पिछले 15 दिनों में दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. सरकार के इस फैसले के विरोध में दिल्ली में आम आदमी पार्टी विरोध जताने की पूरी तैयारी कर चुकी है. पार्टी की दिल्ली यूनिट आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही हे। गौरतलब है कि शुक्रवार को आधी रात के बाद पेट्रोल में 3.13 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी. कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 66.29 रुपये और डीजल 52.28 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. तेल कीमतें बढ़ाए जाने पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।