बिहार के मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नई पार्टी बनाई है। इस पार्टी का नाम उन्होंने जन क्रांति अधिकार मोर्चा रखा है। राजद से निकाले जाने के बाद रविवार को पप्पू यादव ने नई पार्टी बनाने का एलान किया था। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि अभी मैं इतना ही कह सकता हूं कि बिहार में तीसरे विकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने जनता परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के 6 लोगों से बिहार के नौजवान छुटकारा चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमे अकेले चलना है, गठबंधन करना है या किसी दल के साथ विलय करना है, ये एक दो हफ्ते में तय हो जाएगा। इससे पहले पप्पू यादव ने कहा कि मैं चाहता हूं कि यदि तीसरा विकल्प बने तो मांझी और कांग्रेस दोनों इसका हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि चाहे मोर्चा बने या गठबंधन, तीसरे गठबंधन या तीसरे विकल्प के रूप में ही बनेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।