दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच जारी जंग और तेज हो गई है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मुख्य सचिव अनिंदो मजुमदार के ऑफिस में ताला लगाकर उसे सील कर दिया है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने मजुमदार का ट्रांसफर कर दिया है लेकिन उपराज्यपाल नजीब जंग ने इसको मंजूर नहीं किया है। इस बीच, राष्ट्रपति ने केजरीवाल को मिलने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे बुलाया है।बता दें कि कुछ समय से उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर ठनी हुई है। मजुमदार ही वो अफसर हैं जिन्होंने उपराज्यपाल के कहने पर शकुंतला गैमलिन को कार्यकारी मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने का ऑर्डर जारी किया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।