सिसोदिया ने बुलाई दिल्ली के सभी सीनियर अफसरों की बैठक
(India)
दिल्ली में अफसरों की नियुक्ति पर चल रहे विवाद के बीच सिसोदिया ने आज दिल्ली के सभी सीनियर अफसरों की बैठक बुलाई है, लेकिन बैठक से ठीक पहले अनिंदो मजूमदार ने छुट्टी ले ली है। उन्हें इस बैठक में शामिल होना था। अनिंदो मजूमदार को कार्यवाहक सचिव शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति का आदेश जारी करने की वजह से दिल्ली सरकार ने पद से हटा दिया था, बाद में उन्हें उप राज्यपाल ने बहाल कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुख, सचिव और प्रधान सचिव हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान अफसरों को दिल्ली सरकार के मुताबिक, काम करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।