दिल्ली में बादशाहत की जंग की अंतिम कड़ी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले। मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, हमने राष्ट्रपति से कहा कि उपराज्यपाल जिस तरह सरकार की अनदेखी कर सीधे आदेश दे रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे यह राष्ट्रपति शासन है। लोकतंत्र के लिए उनका इस तरह दखल देना सही नहीं है। राष्ट्रपति को पूरी बात बताई गई है, उन्होंने हमारी शिकायतों पर गौर करने का आश्वासन दिया है। जंग में नरमी दोनो ओर से है, इसके संकेत सिसोदिया ने सार्वजनिक तौर पर मुख्य सचिव की नियुक्ति को स्वीकारने की बात कह कर दिए तो वहीं अनिंदो मजूमदार की बहाली कर दी गई। कार्यवाहक मुख्य सचिव शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति को लेकर शुरू हुए विवाद में दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रªपति भवन जाकर नियुक्ति एवं तबादले के विषय में राष्ट्रªपति से मुलाकात की और उनके सामने मामले को स्पष्ट किया। इससे पहले उपराज्यपाल नजीब जंग भी राष्ट्रªपति व गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सामने अपना पक्ष रखने पहुंचे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।