दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच तकरार का मामला अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। केजरीवाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी में केंद्र सरकार पर दिल्ली प्रशासन को चलाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए। वहीं दूसरी ओर, उपराज्यपाल ने केजरीवाल को पत्र भेजा जिसमें उन्होंने इस बात उल्लेख किया है कि उन्हें नियुक्ित और तबादले के संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इस बीच पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस मामले पर अपनी बात सबके सामने रखी है। केजरीवाल ने इस मामले पर बोलते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी लोग आपस में मिल गए हैं और दिल्ली सरकार को काम करने से रोक रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।