दिल्ली में अधिकारों को लेकर चल रही जंग लगातार गंभीर होती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में उपराज्यपाल ने पिछले चार दिन के दौरान किए गए सभी अधिकारियों के तबादलों को रद कर दिया है। यह सभी तबादले दिल्ली सरकार द्वारा किए गए थे। इस बीच उपराज्यपाल नजीब जंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है। इसमें जंग ने उपराज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों के बारे में चर्चा की है। उपराज्यपाल के कार्यालय से जारी एक नोट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को जारी किए गए लेटर में ये साफ कर दिया गया है कि उप मुख्यमंत्री द्वारा जारी किया गया आदेश संवैधानिक नहीं है। किसी भी सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी का ट्रांसफर या पोस्टिंग की स्वीकृति करना उपराज्यपाल के साथ केवल मुख्यमंत्री ही सक्षम हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।