23 मई को सीएम पद की शपथ लेंगी जयललिता
(India)
हाल ही में जेल से बाहर आईं एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता 23 मई को दोबारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. मौजूदा मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम 22 तारीख को पद से इस्तीफा दे देंगे. एआईएडीएमके की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने यह जानकारी दी है. इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता को जेल भेज दिया गया था लेकिन हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट ने जयललिता को बड़ी राहत देते हुए उस फैसले को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें 4 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट ने जयललिता समेत सभी चार आरोपियों को बरी कर दिया था. जयललिता ने इस फैसले को न्याय की जीत कहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।