शिवसेना ने फिर साधा मोदी पर निशाना
(India)

शिवसेना ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगोलिया को एक बिलियन डॉलर की मदद देने पर निशाना साधा और पूछा कि उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों की मदद के लिए इस तरह की उत्सुकता क्यों नहीं दिखाई। इस तरह के कदम से आत्महत्या करने वाले किसानों की आत्माओं का दर्द और बढ़ेगा। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि मोदी ने मंगोलिया में एक बिलियन डाॅलर की मदद करके भारत की आर्थिक मजबूती का प्रमाण दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।