दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी विवाद में आम आदमी पार्टी से निकाले गए योगेंद्र यादव अब केजरीवाल के समर्थन में कूद गए हैं। उन्होंने कहा है कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी यह अधिकार हासिल होना चाहिए कि वह अपने मन के मुताबिक अफसरों की नियुक्ति कर सके। योगेंद्र यादव के अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आने से ऐसा प्रतीत होता है कि बेइज्जत करके पार्टी से निकाले जाने के बावजूद योगेंद्र यादव का श्आपश् से अभी मोह भंग नहीं हुआ है। उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच अधिकारों के लेकर चल रहे झगड़े में नया मोड़ आ गया है। कल उपराज्यपाल ने जहां दिल्ली सरकार द्वारा किए गए सभी तबादलों को रद्द कर दिया था, वहीं आज दिल्ली सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बीच दिल्ली के भाजपा के तीन विधायकों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और राज्य में ताजा हालात की जानकारी दी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।