जनता परिवार के महावियल आज फिर बैठक
(India)

अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं और अभी तक जनता परिवार के विलय को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है. विलय को लेकर जारी मतभेदों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद आज दिल्ली में सपा प्रमुख मुायम सिंह यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. । जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बैठक के दौरान बातचीत बिहार चुनाव और विलय से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगी. हालांकि नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार केंद्रित दो दलों के विलय के इच्छुक हैं लेकिन समाजवादी पार्टी और राजद इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. जनता परिवार के छह दलों ने 15 अप्रैल को अपने विलय की घोषणा की थी. लेकिन ऐसे संकेत हैं कि सपा और आरजेडी इस पर दोबारा विचार करना चाहती हैं. इसके बाद नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह से स्थिति स्पष्ट करने को कहा.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।