अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता एक बार फिर पार्टी के विधायक दल की नेता चुन ली गई हैं. वह शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. मौजूदा मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के 150 विधायकों की बैठक में शुक्रवार सुबह यह फैसला लिया गया. इससे पहले मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने जयललिता से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की. हाल ही में जेल से बाहर आईं एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता दोबारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने को तैयार हैं. इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता जेल में सजा काट रही थीं. लेकिन हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उस फैसले को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें 4 साल कैद की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट ने जयललिता समेत सभी चार आरोपियों को बरी कर दिया था.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।