भाजपा सांसदों को मोदी-शाह के भाषण सुनने का फरमान
(India)
मोदी सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सभी सांसद पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का भाषण जरूरी सुनें. सांसदों से कहा गया है कि वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह के भाषण से जरूरी बातें लेकर उसका अपने-अपने इलाकों में प्रचार करें. बीजेपी के सांसदों को नसीहत दी गई है कि वे सरकार के एक साल के कामकाज और उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर बताएं.गौरतलब है कि मोदी सरकार का एक साल पूरा होने पर केंद्र कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है. इस मौके पर नया नारा दिया गया है, श्वर्ष एक, काम अनेक.श् बहरहाल, देखना है कि सरकार विकास और कामकाज के मोर्चे पर पब्लिक पर कितना असर छोड़ पाती है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।