मोदी के कार्यक्रम में वाजपेयी को आमंत्रण, आडवाणी को नहीं
(India)

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को 25 मई को मथुरा के पास एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बुलावा भेजा गया है जबकि लालकृष्ण आडवाणी को नहीं बुलाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति का कहना है कि आडवाणी इसके सदस्य नहीं थे, इस कारण उन्हें बुलावा नहीं भेजा गया है। कार्यक्रम का आयोजन मथुरा के नगला चन्द्रभान गांव के दीनदयाल धाम में किया जाएगा। इसी दिन पीएम मोदी अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर गांव में ही रैली को संबोधित करेंगे।समिति के सचिव रोशन लाल ने बताया कि, हम जानते हैं कि खराब स्वास्थ्य के चलते वाजपेयीजी यहां आने में सक्षम नहीं है लेकिन उन्हें आमंत्रण भेजा गया है। वे समिति के पहले प्रमुख थे और अब भी इसके संरक्षक है। आडवाणी को इसलिए नहीं बुलाया गया क्योंकि वे समिति के कभी सदस्य नहीं रहे। जब उनसे पूछा गया कि मोदी भी इस समिति के सदस्य नहीं रहे फिर उन्हें क्यों बुलाया गया तो उन्होंने कहाकि, हम केवल मोदीजी का स्वागत करेंगे। वे यहां पर भाजपा की रैली को संबोधित करने आ रहे हैं जो कि अलग कार्यक्रम है। मोदीजी दीनदयालजी की मूर्ति को माला पहनाएंगे और सदस्यों से मिलेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।