शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. अपने मुख पत्र सामना में शनिवार को योग गुरु बाबा राम देव को आधार बनाते हुए शिवसेना ने केंद्र में बीजेपी की सरकार को आड़े हाथों लिया. इसके साथ ही 56 दिनों बाद राहुल गांधी की वापसी और उनके तेवर की तारीफ की है. सामना के संपादकीय में मोदी की जीत में बाबा रामदेव के सहयोग को याद किया गया है और अब उनके सरकार से खफा होने की बात रखी गई है. सामना के संपादकीय में लोकसभा चुनावों में बीजेपी खासकर नरेंद्र मोदी को मिली अपार चुनावी सफलता में बाबा रामदेव के योगदान को सराहा गया है. उनके बारे में कहा गया कि तब वो मोदी के ब्रांड एंबैसेडर बनकर पूरे देश में घूमे थे. राहुल गांधी को पप्पू जैसा नामकरण भी रामदेव ने ही दिया था. लेकिन अब सरकार के कामों से रामदेव खफा हैं और उनकी भाषा थोड़ी बदली सी नजर आ रही है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।