राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
(India)

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि देश को मजबूत करने इस सरकार के पास न तो सिद्धांत है और न ही प्राथमिकताएं हैं। कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार को राफेल विमान सौदे पर आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि इस सौदे पर करार करने के लिए सरकार ने स्वदेशी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि एचएएल ने फ्रांस से तकनीक लेकर देश में ही करीब 108 विमान बनाए हैं। इसके बाद भी सरकार ने स्वदेशी कंपनी को इससे बाहर रखा। केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर शर्मा ने सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसी कौन सी कंपनी है जो देशहित में एचएएल से अधिक बेहतर हो सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।