दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र मंगलवार दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। सिसोदिया ने कहा कि संविधान को दरकिनार कर अधिसूचना जारी की गई। हम एसीबी के जरिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना चाहते हैं लेकिन केंद्र सरकार इससे नाराज है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली से हर हाल में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। प्रस्ताव पर 20 से 25 विधायक अपनी राय रखेंगे। बुधवार को इसे पारित कर उपराज्यपाल नजीब जंग के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। सत्र शुरू होने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान जंग को एसीबी पर आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले की कापी भी दिखाई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।