मोदी सरकार की सालगिरह के जश्न का आज दूसरा दिन है। इस मौके पर जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सूरत में रैली करने जा रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार के 50 मंत्री देश भर में दौरा करेंगे। अमित शाह सूरत की जनसभा में मोदी सरकार के कामकाज का ब्योरा देंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जम्मू की जिम्मेदारी मिली है। वह सरकार की उपलब्धियों के बखान के लिए जम्मू रवाना होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में मोदी सरकार का गुणगान करेंगी। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को दिल्ली की जिम्मेदारी मिली है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।