चुनाव मेें मिली करारी हार को अभी भी पचा नहीं पा रही है कांग्रेसी-मोदी
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राजग सरकार को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव मेें मिली करारी हार को अभी भी पचा नहीं पा रही है। राहुल गांधी ने राजग सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि सूट बूट वाली सरकार सबसे बड़ी चोर है। गौरतलब है कि भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को संसद से सड़क तक घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस के इस विरोध की कमान राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से संभाली है। संसद में इस बिल को लेकर राहुल ने कड़े तेवर दिखाए थे। उन्होंने इस बिल को विरोध में कई राज्यों में सरकार के खिलाफ पदयात्रा भी की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।