कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एनएसयूआइ के कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की जमकर तारीफ की। कांग्रेस के छात्र संगठन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सबकी सुनी जाती है। यहां हर तरफ से आवाज आती हैं। कोई आवाज यहां से तो कोई आवाज वहां से आती है। राहुल ने कहा कि सबकी बात सुनना कांग्रेस पार्टी के डीएनए में है। राहुल गांधी ने भाजपा व संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोचते हैं कि जो उनकी विचारधारा है उसी से दुनिया चलती है। उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश के ऊपर संघ की विचारधारा थोपी जा रही है। राहुल गांधी ने इस कार्क्रम में भी सरकार को कोसने का कोई मौका नहीं छोडा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मनमोहन सिंह जी से क्लास ली। कांग्रेस उपाधयक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने कहा था कि आर्थिक हालात लगातार खराब हो रहे हैं। इसके बाद मोदी जी ने हमारे मनमोहन सिंह से एक घंटे की क्लास ली। उन्होंने पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इससे कुछ नहीं निकलेगा इसका नतीजा सिर्फ जीरो रहेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।