बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास 7 आरसीआर पर हुई। बिहार में राजनीतिक गतिविधयों के बीच मोदी और मांझी की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोदी और मांझी के बीच बिहार में चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही मांझी ने धान क्रय में गडबडियों की जांच सीबीआई से करने की मांग की है। मांझी एक-दो के भीतर बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मिल सकते हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले ही मांझी को पार्टी में आने का खुला ऑफर दे चुके हैं। बता दें कि नीतीश कुमार के साथ विवाद के कारण न केवल कुछ महीने पहले मांझी को बिहार में सीएम का पद छोड़ना पड़ा बल्कि जदयू ने उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया। बिहार में सितंबर-अक्टूबर में चुनाव होने हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।